Madhya Pradesh: बैतूल में पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक ने पुलिया से लगाई छलांग

बैतूल: बैतूल के गुदगांव चौपाटी क्षेत्र में महिला, उसके पति और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।घटना के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेमी युवक ने करीब 15 फीट ऊंची पुलिया से छलांग लगा दी।

पति के पहुंचते ही बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार महिला अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी। इसी दौरान वहां उसके पति के पहुंचने पर तीनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

युवक ने पुलिया से लगाई छलांग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान प्रेमी युवक घबराकर पुलिया पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगा दी।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ और युवक की हरकतें दिखाई दे रही हैं।

पुलिस कर रही पूछताछ

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

Exit mobile version