Jharkhand: आदित्यपुर स्थित बेबको कंपनी के यार्ड से 20 बैटरी चोरी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर। आदित्यपुर पुलिस ने बेबको कंपनी के यार्ड से 20 बैटरियों की चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बास्को नगर निवासी सिंगराई सामड, समीर हांसदा और नारायण हेमराय शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई चार बैटरियां भी बरामद की हैं। वहीं, चोरी की सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पहले ही 16 बैटरियां बरामद कर ली थीं। इस तरह चोरी हुई सभी 20 बैटरियां बरामद कर ली गई हैं।

23-24 नवंबर की रात हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार, 23 और 24 नवंबर की दरम्यानी रात करीब दो बजे बेबको कंपनी के एक कर्मचारी ने आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना दी थी। कर्मचारी ने बताया कि कुछ चोर प्लांट परिसर स्थित यार्ड में घुस आए और वहां रखी 20 बैटरियां चोरी कर ले गए।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की और 16 बैटरियां बरामद कर लीं। इसके बाद मामले की जांच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर शेष चार बैटरियां भी बरामद कर ली गईं।

आदित्यपुर थाना कांड संख्या 346/26 के तहत कार्रवाई

पुलिस ने यह कार्रवाई आदित्यपुर थाना कांड संख्या 346/26 के तहत की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Exit mobile version