BreakingDelhi INFACTNews

Delhi: दिल्ली सरकार ने सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम किया लागू ,‘मेट्रो मंडे’ भी लागू

दिल्ली: नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बचत और ट्रैफिक कम करने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है।रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही प्राइवेट सेक्टर के लिए भी एडवाइजरी जारी की जाएगी।

‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान शुरू

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली में “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान शुरू किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए सरकार ने दो स्तरों पर तैयारी की है।

सरकारी वाहनों और पेट्रोल में कटौती

दिल्ली सरकार ने सरकारी वाहनों की संख्या कम करने का फैसला भी लिया है।सीएम के अनुसार अधिकारियों को पहले हर महीने 200 लीटर पेट्रोल मिलता था, जिसमें अब 20 प्रतिशत की कटौती की गई है।

हर सोमवार होगा ‘मेट्रो मंडे’

सरकार ने एक नई पहल के तहत हर सोमवार को “मेट्रो मंडे” घोषित किया है।इस दिन मंत्री और सभी सरकारी अधिकारी मेट्रो से सफर करेंगे, ताकि सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जा सके और ईंधन की बचत हो।

बदला गया ऑफिस का समय

दिल्ली की सड़कों पर सुबह और शाम के समय भारी ट्रैफिक और जाम की समस्या को देखते हुए सरकारी कार्यालयों के समय में भी बदलाव किया गया है।दिल्ली सरकार के कार्यालय अब सुबह 10:30 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगे।एमसीडी के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे।

‘नो व्हीकल डे’ मनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाने की अपील की है।इसके अलावा दिल्ली सरकार ने अगले छह महीने तक कोई नया वाहन नहीं खरीदने का भी निर्णय लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button