BollywoodEntertainmentNews

Entertainment: ‘नो एंट्री 2’ से अलग हुए वरुण धवन? फिल्म को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

मनोरंजन डेस्क: वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म नो एंट्री 2 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगे।

रिपोर्ट्स में किया गया बड़ा दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता बोनी कपूर की फिल्म ‘नो एंट्री 2’ से वरुण धवन ने खुद को अलग कर लिया है। हालांकि फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने इन खबरों को गलत और बेबुनियाद बताया है।बताया जा रहा है कि फिलहाल वरुण अपनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

फिल्म को होल्ड पर रखने की चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन के फिल्म से अलग होने की खबरों के बाद प्रोजेक्ट को फिलहाल होल्ड पर रख दिया गया है। मेकर्स ने अभी तक फिल्म को आगे बढ़ाने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

शाहिद कपूर से संपर्क की खबर

खबरें यह भी हैं कि फिल्म के लिए शाहिद कपूर से संपर्क किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी है और जल्द ही पूरी स्क्रिप्ट भी सुनाई जा सकती है। हालांकि उन्होंने अभी तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया है।

पहले दिलजीत दोसांझ ने भी छोड़ा था प्रोजेक्ट

गौरतलब है कि पिछले साल दिलजीत दोसांझ ने भी इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया था। उस समय रिपोर्ट्स में क्रिएटिव डिफरेंस को इसकी वजह बताया गया था।हालांकि बोनी कपूर ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि फिल्म में केवल डेट्स की समस्या है और टीम सभी कलाकारों की डेट्स मैनेज करने की कोशिश कर रही है।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

फिलहाल ‘नो एंट्री 2’ को लेकर मेकर्स या कलाकारों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस अब फिल्म से जुड़ी नई अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button