Entertainment: इरफान खान के बेटे बाबिल खान का मलयालम डेब्यू, ‘गांधी बाजार संडे मार्केट’ में आएंगे नजर

मनोरंजन डेस्क : फिल्म ‘कला’ और ‘द रेलवे मैन’ में अपनी शानदार अदाकारी का लोहा मनवा चुके बाबिल खान अब क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। बाबिल जल्द ही निर्देशक बाबू जनार्दनन की आगामी फिल्म “गांधी बाजार संडे मार्केट” के जरिए मलयालम डेब्यू करने जा रहे हैं।
बॉलीवुड विवाद के बाद वापसी
मई 2025 में बाबिल खान ने एक इमोशनल वीडियो शेयर कर पूरी फिल्म इंडस्ट्री को ‘बनावटी’ और ‘झूठा’ कहा था। इस विवाद के बाद उन्होंने साई राजेश की एक बड़ी फिल्म भी छोड़ दी थी। कई महीनों की शांति के बाद बाबिल का यह फैसला उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
‘गांधी बाजार संडे मार्केट’ की स्टार कास्ट
मलयालम सिनेमा अपनी बेहतरीन कहानियों और यथार्थवादी अभिनय के लिए जाना जाता है। बाबिल खान इस फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे जिसमे नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेत्री अपर्णा बालमुरली, दीपक परंबोल, जॉनी एंटनी, निखिल नायर, जगदीश, उन्नी राजा और सुधीर करमाना भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
बाबिल का अब तक का सफर
बाबिल खान ने हमेशा लीक से हटकर कहानियों को चुना है। उन्होंने बॉलीवुड में नेपोटिज्म के बजाय अपनी मेहनत से जगह बनाई। साल (2022) में नेटफ्लिक्स फिल्म ‘कला’ से शुरुआत की, जहां उनकी सादगी को सराहा गया।वेब सीरीज ‘द रेलवे मैन’ में उनके लोको पायलट के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया।शॉर्ट फिल्म ‘लॉग आउट’ जैसे प्रोजेक्ट्स से उन्होंने अपनी वर्सटाइल एक्टिंग स्किल्स को साबित किया।
क्या था ‘फेक इंडस्ट्री’ विवाद?
पिछले साल बाबिल ने एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान रोते हुए कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में लोग बहुत ही बनावटी होते हैं। उन्होंने कई सितारों पर निशाना साधते हुए इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई बयां की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने वह वीडियो डिलीट कर दिया था। उस कठिन समय में राघव जुयाल और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे कलाकारों ने बाबिल का साथ दिया था।



