Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: ट्रेन में पिस्टल लहराकर यात्रियों को डरा रहे थे दो युवक, आरपीएफ ने ‘क्रिया योग एक्सप्रेस’ से दबोचा

रांची : हावड़ा-हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों को देसी पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले दो युवकों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई के बाद शुक्रवार को रेल पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी राजधानी रांची के रहने वाले हैं और अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हैं।

महिला यात्री की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

घटना उस वक्त की है जब ट्रेन टाटानगर से रांची की ओर बढ़ रही थी। जनरल डिब्बे में सवार दो युवक नशे या दबंगई में आकर यात्रियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने देसी पिस्टल निकालकर लहराना शुरू कर दिया।पास के डिब्बे में मौजूद आरपीएफ जवानों को एक महिला यात्री ने तुरंत इसकी सूचना दी। जवानों ने बिना देरी किए कोच में दबिश दी और दोनों को हथियार समेत दबोच लिया।

टाटानगर के ‘आमबागान’ से जुड़े हैं तार

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपी जमशेदपुर के टाटानगर स्थित आमबागान इलाके में अवैध हथियारों की खेप लेने गए थे। किसी कारणवश देरी होने के कारण उन्हें वहां हथियारों की खेप नहीं मिल सकी, जिसके बाद वे वापस रांची लौटने के लिए ट्रेन में सवार हुए। उनके पास मौजूद पिस्टल पहले से ही उनके पास थी।

आरोपियों की पहचान और आपराधिक इतिहास

ट्रेन के रांची स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने दोनों को जीआरपी के हवाले कर दियागिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकिब खान (21 वर्ष) और रेहान खान (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों रांची के बरियातू थाना क्षेत्र की सरताज कॉलोनी के निवासी हैं।आकिब खान कोई नया अपराधी नहीं है, उसके खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके पूरे सिंडिकेट को खंगाल रही है।

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध वस्तुएं बरामद किया है। जीआरपी ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और यात्रियों को डराने-धमकाने की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button