पटना: बिहार में कैबिनेट विस्तार से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार रात पटना पहुंचे। उनके साथ बीएल संतोष भी मौजूद रहे।
होटल में होगी अहम बैठक
पटना एयरपोर्ट से सभी नेता एक निजी होटल पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ बैठक होगी।इस बैठक में कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
गांधी मैदान में भव्य तैयारी, पीएम का रोड शो
पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान गुरुवार दोपहर 12 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूरी तरह सज चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक उनके रोड शो की भी संभावना है, जो प्रदेश भाजपा कार्यालय से होकर गुजरेगा।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद गांधी मैदान जाकर सुरक्षा और बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। बारिश के बावजूद प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
पटना एयरपोर्ट पर सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया, जिनमें रविशंकर प्रसाद,प्रेम कुमार,संजय सरावगी शामिल रहे।
पुराने चेहरे रहेंगे कायम, नए भी मिल सकते हैं मौका
सूत्रों के अनुसार पिछली कैबिनेट के ज्यादातर मंत्री दोबारा शामिल हो सकते हैं।कुछ नए चेहरों को भी मौका मिलने की संभावना है। भाजपा से संगीता कुमारी, मैथिली ठाकुर, नीतीश मिश्रा और आनंद मिश्रा जैसे नाम चर्चा में हैं।
सहयोगी दलों का भी फॉर्मूला तय
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): 2 मंत्री
हम पार्टी: 1 मंत्री
राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 1 मंत्री
जेडीयू से नए नाम की चर्चा
जनता दल यूनाइटेड की ओर से भी पुराने चेहरों के साथ नए नाम शामिल हो सकते हैं।सूत्रों के मुताबिक निशांत कुमार को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
