Bihar: छपरा में भीषण सड़क हादसा मेंऑर्केस्ट्रा के 4 कलाकारों की मौत, 6 घायल

छपरा: बुधवार सुबह भगवानबाजार थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में ऑर्केस्ट्रा के चार कलाकारों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा?
हादसा डॉ. पीएन सिंह डिग्री कॉलेज के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पलट गई।
यूपी के थे सभी कलाकार
मृतकों में दो महिला कलाकार भी शामिल हैं। सभी पीड़ित बलिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जो कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सभी को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बिहार पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
परिजनों में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में मातम छा गया है। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।



