मनोरंजन डेस्क: राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया बटोर रही है। फिल्म को मिल रहे प्यार से रितेश देशमुख बेहद खुश हैं, लेकिन उन्होंने फैंस से एक खास अपील भी की है।
रितेश देशमुख ने जताया आभार
रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दर्शकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है, जिसके लिए पूरी टीम आभारी है।
दर्शकों से खास अपील
रितेश ने फैंस से अपील करते हुए कहा कि कई लोग सिनेमाघरों के अंदर फिल्म के वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उन्होंने विनम्र निवेदन किया कि ऐसा न करें और फिल्म के सीन या कहानी से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन पोस्ट करने से बचें, ताकि अन्य दर्शकों का अनुभव खराब न हो।
स्टारकास्ट और खास कैमियो
फिल्म में अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान और अमोल गुप्ते जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।वहीं सलमान खान के कैमियो ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा है। उन्होंने फिल्म में जीवा महाला का किरदार निभाया है, जो छोटा लेकिन बेहद प्रभावशाली रोल माना जा रहा है।
राहिल देशमुख का डेब्यू
इस फिल्म से रितेश और जेनेलिया के बेटे राहिल ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है, जिसे लेकर फैंस के बीच खास उत्साह देखा जा रहा है।
