Delhi: आम आदमी पार्टी में बहुत बड़ी बगावत, राघव चड्ढा समेत 3 सांसद बीजेपी में शामिल

दिल्ली: आम आदमी पार्टी में बहुत बड़ी बगावत देखने को मिली है। खबर है कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। ये तीनों सांसद एक साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ने वालों में अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी शामिल हैं। इन दोनों ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने किया AAP छोड़ने का ऐलान

राघव चड्ढा समेत तीन सांसदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। साथ में तीनों ने बताया कि वे आम आदमी पार्टी छोड़ने पर क्यों मजबूर हुए। संदीप पाठक ने कहा कि मैंने कभी खुद को आगे नहीं किया। हमेशा आम आदमी पार्टी को आगे किया। अरविंद केजरीवाल को आगे रखा। देश में लाखों पार्टी कार्यकर्ता हैं जो आम आदमी पार्टी को आगे रखते हैं।

संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ‘हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए बीजेपी में विलय कर लेंगे।’

राघव चड्ढा ने कहा कि दो तिहाई से ज्यादा सांसद हमारे साथ हैं। हमारे साथ में हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल भी हमारे साथ हैं।

Exit mobile version