BreakingDelhi INFACTNews

Delhi: पहलगाम हमले की पहली बरसी पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि,कहा-“आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत”

नई दिल्ली/श्रीनगर : पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की आज पहली बरसी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद को जड़ से मिटाने का अपना संकल्प दोहराया। वहीं, सेना ने ‘ऑपरेशन महादेव’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए दुश्मनों को साफ संदेश दिया कि भारत के खिलाफ किसी भी हिमाकत का अंजाम ‘जहन्नुम’ ही होगा।

प्रधानमंत्री मोदी का भावुक संदेश

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा “पहलगाम में हुए भयानक हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को कभी भुलाया नहीं जाएगा। हम दुख और संकल्प में एकजुट हैं। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा और आतंकियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।”

भारतीय सेना की हुंकार: “जवाब मिलना तय है”

भारतीय सेना ने भी कड़े शब्दों में आतंकियों और उनके आकाओं को चेतावनी दी है। सेना के आधिकारिक हैंडल से साझा किए गए संदेश में कहा गया “भारत के खिलाफ किए गए कृत्यों का जवाब मिलना तय है। न्याय जरूर मिलेगा। हमेशा।”

ऑपरेशन महादेव का जिक्र

सेना ने एक ग्राफिक्स साझा किया जिसमें दिखाया गया कि कैसे पहलगाम के गुनहगारों को ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत मार गिराया गया।हमले के तुरंत बाद सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया था, जिसके तहत सीमा पार स्थित आतंकी अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया गया था।

क्या हुआ था पिछले साल?

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की खूबसूरत बैसरन घाटी खून से लाल हो गई थी।आतंकियों ने पर्यटकों को घेरकर उनकी पहचान (धर्म) पूछ-पूछकर गोलियां बरसाई थीं।
इस अमानवीय कृत्य ने पूरे देश को झकझोर दिया था, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने चुन-चुनकर आतंकियों का सफाया करने की कसम खाई थी।

आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’

आज की श्रद्धांजलि और सेना के संदेश यह साफ करते हैं कि कश्मीर में आतंकवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। सरकार और सेना दोनों ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्दोषों के खून की हर बूंद का हिसाब लिया जा चुका है और भविष्य में भी ऐसी किसी भी साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button