Jharkhand: भूमिज समाज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जयंती समारोह में किया आमंत्रित

रांची: रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में बुधवार को भूमिज समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री को आगामी भव्य जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना था। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद गंगानारायण सिंह की 236वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

भूमिज समाज के लिए गौरव का अवसर

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह आयोजन भूमिज समाज के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। इस जयंती समारोह में समाज के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद गंगानारायण सिंह के योगदान को याद किया जाएगा और उनके आदर्शों पर चर्चा होगी।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे ये लोग

मुख्यमंत्री को आमंत्रण देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में संजय सरदार, हिमांशु सिंह, राधेश्याम भूमिज, ईश्वर लाल सरदार, अमर सिंह भूमिज और भुगुराय सरदार शामिल थे।इस दौरान स्थानीय विधायक संजीव सरदार भी मौजूद रहे।

सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई मुलाकात

मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल के बीच मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। इस दौरान भूमिज समाज के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक योगदान पर भी चर्चा की गई।समाज के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।

Exit mobile version