BollywoodBreakingNews

Bollywood: आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, सीने के इंफेक्शन के बाद मल्टी ऑर्गन फेल्योर बना वजह

मुंबई: भारतीय संगीत जगत के लिए आज का दिन किसी गहरे सदमे से कम नहीं है। अपनी जादुई आवाज से सात दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले ने 92 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया है। रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ निधन

आशा भोसले के निधन की जानकारी उनके बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशा जी को शनिवार रात को ‘चेस्ट इंफेक्शन’ (सीने में संक्रमण) की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के जरिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी साझा की थी।डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद, मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से रविवार को उनका निधन हो गया।

कल शाम किया जाएगा अंतिम संस्कार

बेटे आनंद भोसले ने बताया कि महान गायिका का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और सोमवार शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। संगीत जगत की इस महान विभूति को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में हस्तियों और प्रशंसकों के जुटने की संभावना है।

देश-दुनिया में शोक की लहर: पीयूष गोयल ने दी श्रद्धांजलि

आशा ताई के निधन पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और फिल्मी सितारों समेत तमाम दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा “मधुर वाणी और अद्वितीय गायकी की प्रतिमूर्ति दीदी आशा भोसले जी ने दशकों तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी आवाज केवल सुरों का संगम नहीं, बल्कि भावनाओं का ऐसा रिश्ता है जिसे शब्दों में बांध पाना संभव नहीं है।”

पुरस्कारों से सुशोभित रहा सफर

आशा भोसले का फिल्मी सफर उपलब्धियों और सम्मानों से भरा रहा। उनकी प्रमुख उपलब्धियां निम्नलिखित हैं

पद्म विभूषण: 2008 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित।

दादासाहेब फाल्के: वर्ष 2000 में सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार से नवाजा गया।

नेशनल अवॉर्ड: दो बार (1981 और 1986) सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय पुरस्कार।

फिल्मफेयर: 7 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और 1996 में ‘रंगीला’ के लिए स्पेशल अवॉर्ड।

इसके अलावा उन्हें 1987 में नाइटिंगेल ऑफ एशिया अवॉर्ड मिला. 2000 में (दुबई) 9.    सिंगर ऑफ द मिलेनियम और 2002 BBC लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button