Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: रांची में 9 अप्रैल को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

रांची: राजधानी रांची में 9 अप्रैल को विद्युत विभाग द्वारा केबल बिछाने और मेंटेनेंस कार्य के कारण कई इलाकों में निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल लालपुर और तुपुदाना क्षेत्र के अंतर्गत किया जाएगा।

लालपुर क्षेत्र में सुबह 10:30 से शाम 4:30 तक बंद रहेगी बिजली

अवर प्रमंडल लालपुर के अंतर्गत आरडीएसएस योजना के तहत पीस रोड, सिपारा गर्ल्स हॉस्टल के सामने और आसपास के क्षेत्रों में एलटी केबल बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।इसके अलावा 11 केवी पावर हाउस फीडर के मेंटेनेंस कार्य के लिए दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक अतिरिक्त रूप से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

तुपुदाना के पटेल नगर में सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 तक बिजली बंद

इसी तरह अवर प्रमंडल तुपुदाना क्षेत्र के पटेल नगर में भी आरडीएसएस योजना के तहत एलटी लाइन के नंगे तारों को बदलकर केबल लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

इन इलाकों में भी प्रभावित रहेगी बिजली

11 केवी पावर हाउस फीडर के मेंटेनेंस कार्य के दौरान दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक कांटाटोली, खादगढ़ा, भुईयां टोली, मौलाना आजाद कॉलोनी, नेताजी नगर, रमजान कॉलोनी, रजा कॉलोनी और गढ़ाटोली समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button