Bihar INFACTNews

Bihar: आज नहीं दिखा ईद-उल-फितर का चांद, अब 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

पटना: बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गुरुवार को ईद-उल-फितर का चांद नजर नहीं आया। इसके बाद एलान किया गया है कि अब 21 मार्च 2026, शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अंजार आलम कासमी ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 रमजान 1447 हिजरी (19 मार्च 2026) को इमारत शरिया बिहार ओडिशा झारखंड पश्चिम बंगाल के मुख्यालय फुलवारी शरीफ और उसकी शाखाओं में शव्वाल का चांद देखने की व्यवस्था की गई थी।

कहीं से नहीं मिली चांद दिखने की सूचना

मौलाना अंज़ार आलम क़ासमी के अनुसार, राज्य के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ देश के अन्य स्थानों से भी चांद दिखने की जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन कहीं से भी चांद नजर आने की पुष्टि नहीं हो सकी।इसी कारण 30 रमजान पूरा किया जाएगा और इसके बाद 21 मार्च को शव्वाल की पहली तारीख होगी।

21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

धार्मिक घोषणा के अनुसार अब शनिवार, 21 मार्च 2026 को पूरे बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मुसलमान ईद-उल-फितर का पर्व मनाएंगे।इस दिन मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की जाएगी और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button