NewsSports

Sports: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की मालदीव वेकेशन की तस्वीरें वायरल, जाने क्या है पूरा मामला ?

खेल डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के बाद रोहित मालदीव में वेकेशन मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर साझा की है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फैंस उनकी नई फिटनेस देख दंग रह गए हैं।

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब: बदला हुआ लुक चर्चा में

एक समय अपनी फिटनेस और वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होने वाले रोहित शर्मा अब पूरी तरह बदल चुके हैं। मालदीव से शेयर की गई उनकी लेटेस्ट फोटो में उनका फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन साफ नजर आ रहा है। फैंस इसे “हिटमैन का नया अवतार” बता रहे हैं। रोहित समुद्र किनारे काफी रिलैक्स्ड और फिट नजर आ रहे हैं, जिसकी सराहना दिग्गज क्रिकेटर्स भी कर रहे हैं।

11 किलो वजन घटाकर हासिल की फिटनेस

रोहित का यह बदला हुआ रूप रातों-रात नहीं आया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रोहित ने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की है।रोहित ने फिटनेस ट्रेनर अभिषेक नायर के साथ मिलकर जिम में घंटों पसीना बहाया। रोहित ने अपने पसंदीदा ‘वड़ापाव’ और अन्य अनहेल्दी फूड्स से दूरी बना ली। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने करीब 11 किलो वजन कम किया है, जो उनकी फुर्ती और शरीर की बनावट में साफ दिखाई दे रहा है।

अब मिशन ‘वनडे वर्ल्ड कप’ और IPL 2026

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके रोहित शर्मा का अब पूरा फोकस वनडे क्रिकेट पर है। उनका लक्ष्य अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए खुद को पूरी तरह फिट रखना है।वहीँ, फैंस को अब रोहित के मैदान पर लौटने का बेसब्री से इंतजार है।रोहित जल्द ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए मैदान पर उतरेंगे।आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने की संभावना है।पिछले सीजन में रोहित ने 15 मैचों में 149 की स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए थे। शानदार फिटनेस के साथ अब फैंस को उनसे और भी धमाकेदार पारियों की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button