Jharkhad: पूर्व सीएम रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली, एग्रिको आवास पर उमड़ा जनसैलाब

जमशेदपुर: रंगों के महापर्व होली के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया। ओडिशा के महामहिम राज्यपाल व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अपने एग्रिको स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली मनाई।

एग्रिको आवास बना खुशियों का केंद्र

बुधवार सुबह से ही एग्रिको स्थित आवास पर समर्थकों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों का जुटना शुरू हो गया था। रघुवर दास और पूर्णिमा दास साहू ने सभी का स्वागत अबीर-गुलाल लगाकर किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए और पूरा परिसर ‘होली है’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

राज्यपाल रघुवर दास ने दी शुभकामनाएं

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा होली का यह पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक है। रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। जमशेदपुर की जनता के साथ होली मनाना हमेशा सुखद अनुभव होता है।

विधायक पूर्णिमा दास साहू ने साझा की खुशियां

विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी महिलाओं और कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं और यह हमें एकजुट करने का काम करते हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

सामाजिक समरसता का दिखा नजारा

समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। मेहमानों के लिए पारंपरिक पकवानों और मिठाइयों का भी प्रबंध किया गया था। सुरक्षा के बीच आयोजित इस होली मिलन समारोह ने शहर में एक सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश दिया।

Exit mobile version