कई यूजर्स ने एप्लिकेशन का उपयोग करने में समस्याओं की रिपोर्ट दी है. कई प्लेटफॉर्म्स के सर्वर क्लाउडफ्लेयर (CloudFlare)पर होस्ट किए गए हैं,जो वेबसाइट्स को साइबर हमलों से बचाने और कंटेंट को तेज़ी से लोड करने में मदद करता है. अब धीरे-धीरे यूजर्स को सर्विसेज मिलना शुरू हो गई हैं.
X यूजर्स ने बताया है कि वे न तो ऐप को सही ढंग से एक्सेस कर पा रहे हैं और न ही कंटेंट देख पा रहे हैं. इस डाउनटाइम के कारण उपयोगकर्ताओं को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इस्तेमाल करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
क्लाउडफ्लेयर के डाउन होने से इंटरनेट के एक बड़े हिस्से पर असर पड़ा है, क्योंकि यह वेबसाइटों को सुरक्षित और तेज रखने के लिए एक प्रमुख सेवा प्रदाता है. यूजर्स इस समस्या को तुरंत ठीक करने की मांग कर रहे हैं. कई सोशल मीडिया साइट्स और ऐप्स के सर्वर क्लाउडफ्लेयर पर होस्ट होने के कारण बड़े पैमाने पर आउटेज आया है. क्लाउडफ्लेर वेबसाइटों के लिए एक डोमेन नेम सर्वर (DNS) और एक डायरेक्टरी के रूप में
