BreakingEntertainmentNews

Entertainment: समय रैना का ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 जल्द होगा रिलीज, नेटफ्लिक्स पर भी मिलेगी स्ट्रीमिंग

मनोरंजन डेस्क। कई महीनों की अटकलों और विवादों के बाद आखिरकार कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना ने अपने चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि इस बार शो सिर्फ यूट्यूब तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दुनिया के लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी एक साथ स्ट्रीम किया जाएगा।इस फैसले से शो को भारतीय दर्शकों के साथ-साथ वैश्विक ऑडियंस तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर एक साथ रिलीज होंगे सभी एपिसोड

19 जून को नेटफ्लिक्स इंडिया और समय रैना ने संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस सहयोग की आधिकारिक घोषणा की। टीजर वीडियो में फैंस के पसंदीदा अमीन खान भी नजर आए।वीडियो में समय रैना ने पुष्टि की कि ”इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2′ का हर एपिसोड यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर एक ही दिन और एक ही समय पर रिलीज किया जाएगा।

नेटफ्लिक्स पर नहीं देखने पड़ेंगे विज्ञापन

टीजर में समय रैना अपने दोस्त बलराज के साथ मजाकिया अंदाज में दोनों प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग को लेकर बातचीत करते दिखाई देते हैं। इस दौरान वह बताते हैं कि नेटफ्लिक्स पर शो देखने वाले दर्शकों को विज्ञापनों का सामना नहीं करना पड़ेगा, जबकि यूट्यूब पर सामान्य स्ट्रीमिंग अनुभव रहेगा।नेटफ्लिक्स इंडिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “अब समय है एक बड़े खुलासे का – इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रहा है।”

कब रिलीज होगा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 ‘?

फिलहाल शो की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री चर्चाओं के मुताबिक, जुलाई 2026 में नए सीजन के रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।फैंस अब आधिकारिक रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विवाद के बाद हो रही शो की वापसी

‘इंडियाज गॉट लेटेंट उस समय विवादों में आ गया था, जब एक एपिसोड में गेस्ट रणवीर अल्लाहबादिया की कुछ टिप्पणियों पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। विवाद बढ़ने के बाद शो के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हुईं और कानूनी चुनौतियां भी सामने आईं।इसके बाद शो के कई एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए गए थे, जिससे दर्शकों के बीच इसकी वापसी को लेकर संशय पैदा हो गया था।हालांकि, समय रैना ने अपने स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव ‘ के दौरान संकेत दिया था कि यह सफर खत्म नहीं हुआ है। अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर दूसरे सीजन की घोषणा कर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button