NewsSports

Sports: शनिवार और रविवार को क्रिकेट का महासंग्राम; मैदान में उतरेंगी RCB, MI और CSK, जानें मैचों का पूरा शेड्यूल और समय

इंडियन प्रीमियर लीग के फैंस के लिए आने वाला वीकेंड बेहद खास होने वाला है। अगले दो दिनों में कुल चार बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीमें—चेन्नई सुपर किंग्स , मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैदान में अपना दमखम दिखाएंगी।

शनिवार, 11 अप्रैल: पंजाब बनाम हैदराबाद और दिल्ली बनाम चेन्नई

शनिवार को होने वाले दो मुकाबलों में सबकी नजरें चेन्नई सुपर किंग्स पर होंगी, जो अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है।

मैच 1: पंजाब किंग्स (PBKS) vs सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

स्थान: मल्लांपुर (पंजाब)

समय: दोपहर 3:30 बजे

मैच 2: दिल्ली कैपिटल्स (DC) vs चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

स्थान: एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक), चेन्नई

समय: शाम 7:30 बजे

खास बात: अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही सीएसके के लिए यह मैच जीतना और अपनी लय वापस पाना बेहद जरूरी है।

रविवार, 12 अप्रैल: लखनऊ बनाम गुजरात और मुंबई बनाम बेंगलुरु

रविवार का दिन दो पुरानी प्रतिद्वंद्विताओं का गवाह बनेगा। शाम को होने वाले MI vs RCB मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

मैच 1: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) vs गुजरात टाइटंस (GT)

स्थान: इकाना स्टेडियम, लखनऊ

समय: दोपहर 3:30 बजे

मैच 2: मुंबई इंडियंस (MI) vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

स्थान: शाम 7:30 बजे

खास बात: रोहित शर्मा की मुंबई और विराट कोहली की बेंगलुरु के बीच होने वाली भिड़ंत हमेशा ही ब्लॉकबस्टर साबित होती है।

डबल हेडर मैचों की टाइमिंग

आईपीएल के डबल हेडर मुकाबलों में मैचों का समय इस प्रकार रहेगा

दिन का मैच: दोपहर 3:30 बजे से
टॉस: दोपहर 3:00 बजे
शाम का मैच: रात 7:30 बजे से
टॉस: शाम 7:00 बजे

इसका मतलब है कि क्रिकेट प्रेमियों को दोपहर 3 बजे से लेकर रात करीब 11:30 बजे तक लगातार आईपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button