NewsUP INFACT

Uttar Pradesh: योगी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष ने उतारी राघव चड्ढा की आरती, ‘आप’ से हटाए जाने पर जताया विरोध, बोले- ‘वह पूजनीय हैं’

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। ‘योगी यूथ ब्रिगेड’ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की तस्वीर के सामने न केवल तिलक लगाया, बल्कि बाकायदा उनकी आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। यह वाकया तब सामने आया है जब हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है।

“राघव चड्ढा जैसे ईमानदार नेता की देश को जरूरत”

कुंवर अजय कुमार ने राघव चड्ढा के समर्थन में उतरते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा आज के दौर में राघव चड्ढा जैसे जनप्रतिनिधि बहुत कम हैं जो गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों की आवाज बुलंद करते हैं। अजय कुमार ने कहा कि अन्य नेताओं को भी राघव से जनसेवा की सीख लेनी चाहिए। जो आम जनता के हितों की रक्षा करता है, वह हमारे लिए वंदनीय है।

अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना: “आम आदमी को गुमराह कर रही है AAP”

योगी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पार्टी का नाम ‘आम आदमी’ है, वही पार्टी आम आदमी की आवाज उठाने वाले राघव चड्ढा पर कार्रवाई कर रही है। अजय कुमार ने कहा कि आज देश में टैक्स के नाम पर मजदूरों का शोषण हो रहा है और निजी स्कूल-अस्पताल मनमानी वसूली कर रहे हैं। इन मुद्दों को उठाने के कारण ही राघव चड्ढा को निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने जल्द ही राघव चड्ढा से मिलकर उन्हें व्यक्तिगत समर्थन देने की बात कही है।

आखिर क्यों हटाए गए राघव चड्ढा? राज्यसभा का समीकरण

दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को एक बड़ा सांगठनिक बदलाव किया। राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटा दिया गया है।उनके स्थान पर पंजाब के ही सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।चर्चा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ राघव चड्ढा के मतभेद गहरे हो गए थे। हालांकि, पार्टी के सदन नेता संजय सिंह ने इन दावों को खारिज करते हुए इसे एक सामान्य प्रक्रिया बताया है।विपक्षी विचारधारा से ताल्लुक रखने वाले ‘योगी यूथ ब्रिगेड’ के नेता द्वारा राघव चड्ढा की आरती उतारना अब सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button