LifestyleNews

अंजीर खाली पेट खाने के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे, रात को पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाएं,

सुबह खाली पेट भीगी अंजीर खाने से कई फायदे होते हैं। ये पाचन सुधरता है, वजन घटता है और ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है इसके अलावा भी बहुत कुछ जरूरी फायदे मिलते हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जानें इसके फायदे और कैसे करें सेवन।

Anjeer ke Fayde: अंजीर को अंग्रेजी में Figs कहते हैं, ये एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक में इसके गुणों की तारीफ की जाती है। खासतौर पर अगर इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाए, तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों से बचाव करते हैं।

अंजीर खाने के फायदे

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त: अंजीर में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। सुबह खाली पेट भीगी अंजीर खाने से आंतें साफ रहती हैं और पाचन क्रिया सुचारू रूप से चलती है। एक अध्ययन के मुताबिक, रोजाना 4 सूखी अंजीर खाने से IBS जैसी बीमारियों के लक्षण कम हो सकते हैं। जो लोग पेट की दिक्कतों से परेशान रहते हैं, उनके लिए यह एक नेचुरल उपाय साबित हो सकता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन से दस्त की समस्या भी हो सकती है।

वजन घटाने में मददगार:

भीगी अंजीर में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जो भूख को कंट्रोल करता है और ज्यादा खाने से रोकता है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो सुबह इसे खाकर दिन की शुरुआत करें। यह आपको पूरे दिन एनर्जी देती है और क्रेविंग को कम करती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें सिर्फ 37 कैलोरी होती हैं, जो वेट मैनेजमेंट के लिए आदर्श है।

ब्लड शुगर लेवल को रखे संतुलित:

डायबिटीज के मरीजों के लिए अंजीर फायदेमंद है क्योंकि इसमें पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं। एक रिसर्च में पाया गया कि अंजीर के एक्सट्रैक्ट से बने ड्रिंक्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो टाइप-2 डायबिटीज में मदद करता है। हालांकि, सूखी अंजीर में शुगर ज्यादा होती है, इसलिए मरीज डॉक्टर से पूछकर ही सेवन करें।

दिल की सेहत के लिए अच्छा:

अंजीर में पोटैशियम और फाइबर दिल की सेहत के लिए अच्छे हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। रोजाना फिग वॉटर पीने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है।

स्किन और बालों के लिए लाभकारी:

अंजीर में विटामिन ए और के मौजूद होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं और एंटी-एजिंग प्रभाव देते हैं। यह बालों को मजबूत भी बनाता है। स्किन प्रॉब्लम्स से जूझ रहे लोगों के लिए इसे डाइट में शामिल करना फायदेमंद है।

हड्डियों को मजबूत बनाए:

कैल्शियम और अन्य मिनरल्स से भरपूर अंजीर हड्डियों की सेहत के लिए अच्छी है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव करता है।

कैसे करें सेवन?

2-3 अंजीर को रात में पानी में भिगोकर रखें।
सुबह खाली पेट इन्हें चबाकर खाएं और पानी भी पी लें।
शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

लेकिन सावधानी बरतनी भी जरूरी है क्योंकि, अंजीर के ज्यादा सेवन से पेट दर्द या एलर्जी हो सकती है। गर्भवती महिलाएं और किडनी के मरीज सावधानी बरतें। हमेशा डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेकर ही खाना शुरू करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button