BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: चांडिल के जामडीह फ्लाईओवर पर फिर हादसा, बाइक सवार दो युवकों को धक्का मारकर फरार हुआ कार चालक

चांडिल: चांडिल-पुरुलिया एनएच-32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर के पास सोमवार शाम एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नीमडीह स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद यहां यह चौथी दुर्घटना बताई जा रही है।घायलों की पहचान गुंडा बिहार निवासी बासुदेव सिंह के पुत्र और उनके साथी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए फ्लाईओवर के समीप मजबूत स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग दोहराई।

स्पीड ब्रेकर नहीं बनने से लगातार हादसों का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि फ्लाईओवर के पास मजबूत स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए जाने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना है कि इस समस्या को लेकर पहले भी विरोध जताया गया था। पिछले दिनों अंचल अधिकारी के आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया था, लेकिन अब तक स्पीड ब्रेकर का निर्माण नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने फिर सड़क जाम करने की दी चेतावनी

ताजा हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही फ्लाईओवर के पास मजबूत स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया, तो दोबारा सड़क जाम करने पर विचार किया जाएगा। ग्रामीणों ने नीमडीह अंचल पदाधिकारी के प्रति भी नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button