Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच के पहिए में लगी आग, राउरकेला-धुतरा के बीच रोकी गई ट्रेन

जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन से रवाना हुई एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एक कोच के पहिए में ब्रेक बाइंडिंग के कारण आग लगने की घटना सामने आई। रविवार को राउरकेला स्टेशन और धुतरा के बीच करीब 11:30 बजे ट्रेन के ए-2 कोच के पहिए से पहले धुआं निकलने लगा और फिर चिंगारी भड़क उठी। स्थिति को देखते हुए ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया।

फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाया गया धुआं

पहिए से धुआं और चिंगारी निकलते देख रेल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल ट्रेन रोककर पहिए के ब्रेक की जांच और मरम्मत शुरू की। इस दौरान फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) का इस्तेमाल कर धुएं को बुझाया गया।इसके बाद विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जांच की। पहिए में आई खराबी को ठीक करने और जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को एर्नाकुलम के लिए रवाना कर दिया गया।

समय रहते कर्मचारियों ने संभाली स्थिति

बताया गया कि यदि समय रहते रेल कर्मचारियों की नजर पहिए पर नहीं पड़ती तो आग लगने की आशंका थी। पहिए में सुधार और जांच के बाद ट्रेन के रवाना होने पर यात्रियों, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर और अन्य रेल कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button