BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: चाकुलिया के बुढ़ीशोल जंगल में 10 से 15 हाथियों का झुंड पहुंचा, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के चौठिया गांव के पास स्थित बुढ़ीशोल जंगल में हाथियों के एक बड़े दल के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है। इस दल में करीब 10 से 15 हाथी शामिल हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को देते हुए हाथियों को जंगल से दूर खदेड़ने की मांग की है।

शाम होते ही धान के खेतों में पहुंच रहे हाथी

हाथियों के झुंड की मौजूदगी से आसपास के कई गांवों के किसान चिंतित हैं। खेतों में धान की फसल लगभग तैयार खड़ी है। ग्रामीणों के अनुसार, शाम होते ही जंगली हाथी जंगल से निकलकर धान के खेतों में पहुंच जाते हैं और फसल को नुकसान पहुंचाते हैं।हाथी धान की फसल को खाकर और पैरों से रौंदकर नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

वन विभाग से हाथियों को खदेड़ने की मांग

किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार होने के समय हाथियों का खेतों में पहुंचना उनके लिए बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से खदेड़ने की मांग की है, ताकि तैयार धान की फसल को बचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button