Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: छठ पूजा की तैयारियों का डीसी और एसपी ने लिया जायजा, चाईबासा के चार घाटों का किया निरीक्षण

चाईबासा: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने चाईबासा के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रो-रो नदी घाट, करणी मंदिर, कुम्हार टोली और पुलहातु छठ घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही अन्य तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

समय पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश

डीसी मनीष कुमार और एसपी अमित रेणु ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त की जाएं। प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ बहामन टुटी, अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष विकास शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी संतोषिनी मुर्मू, सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी और मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button