Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज और गोवर्धन पूजा का पर्व, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

जमशेदपुर: भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज एवं गोवर्धन पूजा का पर्व जमशेदपुर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए व्रत रखा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

गोबर से बनाई भगवान गोवर्धन की आकृति

परंपरा और आस्था से जुड़े इस पर्व पर महिलाओं ने गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाई और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-पाठ किया। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने गोवर्धन भगवान को उठाकर अपनी धार्मिक परंपरा निभाई। मान्यता है कि इस पूजा से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और भाई-बहन के बीच प्रेम का रिश्ता और मजबूत होता है।

बिहार और यूपी से जुड़े परिवारों में दिखा विशेष उत्साह

भाई दूज और गोवर्धन पूजा को लेकर खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश में विशेष उत्साह रहता है। जमशेदपुर में भी इन राज्यों से जुड़े परिवारों की महिलाओं ने पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया। इस दौरान पूरा माहौल भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।इस मौके पर माला तिवारी ने पर्व की परंपरा और धार्मिक महत्व को लेकर अपनी बात रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button