BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर के मनीफिट उड़िया बस्ती में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, टेल्को पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत मनीफिट उड़िया बस्ती में एक विवाहिता की फंदे से लटकने से मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। उनके पति मनोज कुमार कोलकाता में रहकर काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद टेल्को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पति-पत्नी के बीच फोन पर हुई थी नोकझोंक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच फोन पर नोकझोंक हुई थी। बताया जा रहा है कि खुशबू ने रविवार को अपने पति को फोन भी किया था, लेकिन मनोज उस समय फोन नहीं उठा सके।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह मनोज ने पत्नी को फोन कर उनके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की। इसी दौरान उन्हें खुशबू के फंदे से लटकने की जानकारी मिली।

घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पति-पत्नी के बीच हुई बातचीत समेत घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button