BreakingEntertainmentNews⁠TV shows

Entertainment: बिग बॉस 20 से आसिफ खान का सफर खत्म, सलमान खान ने किया एविक्शन का ऐलान; कनिका मान बनीं कैप्टेन

मनोरंजन डेस्क: पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते बड़ा उलटफेर देखने को मिला। रविवार को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने आसिफ खान के एविक्शन का ऐलान किया। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए छह सदस्य नॉमिनेट थे। इनमें आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, स्काउट ओपी, उदिति सिंह, मनीष गोयल और आसिफ खान शामिल थे। कम वोट मिलने के कारण आसिफ खान का शो में सफर समाप्त हो गया।

कम वोट मिलने के बाद आसिफ हुए बेघर

रविवार के एपिसोड में सलमान खान ने बताया कि इस हफ्ते सबसे कम वोट आसिफ खान को मिले हैं। इसके साथ ही उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर होना पड़ा। एविक्शन की घोषणा के बाद आसिफ खान हैरान रह गए। वहीं, घर के अन्य सदस्य भी उनके जाने से भावुक हो गए।अरिश्फा खान और स्काउट ओपी समेत कई कंटेस्टेंट्स आसिफ के एविक्शन से दुखी नजर आए। खासतौर पर स्काउट ओपी भावुक होकर रोने लगे। घर से विदा लेते समय आसिफ ने अपने चिर-परिचित अंदाज में ‘बीबी हेडलाइंस’ सुनाईं और खुद भी भावुक हो गए।

दूसरी लाइफलाइन भी हुई खत्म

इस सीजन की थीम के तहत हर कंटेस्टेंट को शो में बने रहने के लिए दो लाइफलाइन दी गई हैं। आसिफ खान पहले ही अपनी एक लाइफलाइन गंवा चुके थे। इस हफ्ते कम वोट मिलने के बाद उनकी दूसरी लाइफलाइन भी खत्म हो गई और उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।

सलमान खान ने स्काउट ओपी को भी लगाई फटकार

इससे पहले शनिवार के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने स्काउट ओपी को लव गिल के मामले में उनका साथ नहीं देने पर सवालों के घेरे में लिया। सलमान ने काश्वी हीरानंदानी के सामने स्काउट को उनके रवैये पर खरी-खोटी सुनाई।गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सलमान खान की गैरमौजूदगी में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने ‘वीकेंड का वार’ होस्ट किया था। उस दौरान उन्होंने स्काउट ओपी और लव गिल को उनके व्यवहार को लेकर रियलिटी चेक दिया था।

कनिका मान बनीं इस हफ्ते की कैप्टेन

दूसरी ओर, इस हफ्ते हुए कैप्टेंसी टास्क में कनिका मान ने बाजी मारते हुए घर की नई कैप्टेन बनने का मौका हासिल किया। शो में उन्हें पहली बार कैप्टेंसी की जिम्मेदारी मिली है। अब उनकी कप्तानी में घर के सदस्यों के बीच समीकरण किस तरह बदलते हैं, यह आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button