Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: बोकारो के मकोली में डांडिया के दौरान युवती से मारपीट और छेड़खानी का आरोप, युवक गिरफ्तार

बोकारो: बोकारो जिले के मकोली में डांडिया कार्यक्रम के दौरान 18 वर्षीय युवती के साथ कथित मारपीट और छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के मकोली ओपी ग्राउंड का है, जहां 14 अक्टूबर को डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान नीरज कुमार ने युवती किरण कुमारी के साथ मारपीट और छेड़खानी की।

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मामले को लेकर पीड़िता ने 15 अक्टूबर को चंद्रपुरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चंद्रपुरा थाना कांड संख्या 120/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू की।इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी में नामजद आरोपी नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंबे कॉलोनी, मकोली का निवासी बताया गया है।

न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा आरोपी

चंद्रपुरा थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार के अनुसार, मामले में प्राथमिकी अभियुक्त नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

कार्यक्रम की अनुमति को लेकर भी जांच की मांग

मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार, डांडिया कार्यक्रम बिना अनुमति आयोजित किए जाने की बात कही जा रही है। इस संबंध में अंचल अधिकारी ने थाना प्रभारी और सीसीएल के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।पुलिस मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button