Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: सरायकेला में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में पुलिस ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले छह आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान चौका थाना क्षेत्र में शराब दुकान में लूट के प्रयास, उरमाल स्थित माधुरी पेट्रोल पंप पर लूट और घाटदुलमी स्थित माउंट 10 व्यू होटल में हुई वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।सोमवार को चौका थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी मनोज स्वर्गियारी ने पुलिस कार्रवाई का खुलासा किया।

गुप्त सूचना पर बंद स्कूल में पुलिस की छापेमारी

एसपी ने बताया कि 6 सितंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मतकमडीह के चुटीयाखाल टोला स्थित बंद पड़े नव प्राथमिक विद्यालय, बरियाबेड़ा में कुछ अपराधी एकत्रित हुए हैं और बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से छह संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।#गिरफ्तार आरोपियों की पहचानपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनसा सिंह मुंडा,चम्बुराम मुंडा उर्फ चमुरा,सोमा मुंडा उर्फ सब्जी,देबेन मुंडा,सोमा मुंडा उर्फ करपा और रामजीत मुंडा उर्फ मंगरा मुंडा के रूप में हुई है।

पिस्टल, जिंदा गोली और हथियार बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने पिस्टल, एक जिंदा गोली, चाकू, दाउली, हथौड़ी, सात मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, बरामद मोबाइल फोन में पूर्व की आपराधिक घटनाओं के दौरान लूटे गए मोबाइल भी शामिल हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की।

शराब दुकान और पेट्रोल पंप लूट में संलिप्तता का खुलासा

एसपी मनोज स्वर्गियारी के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने 19 अगस्त को बनसा स्थित शराब दुकान में लूट के प्रयास की घटना में अपनी संलिप्तता बताई है।इसके अलावा आरोपियों ने उरमाल स्थित माधुरी पेट्रोल पंप पर मोबाइल फोन और रुपये लूटने की वारदात में भी शामिल होने की बात पुलिस को बताई है।

माउंट 10 व्यू होटल में मोबाइल छीनने की घटना का भी खुलासा

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने 3 सितंबर को घाटदुलमी स्थित माउंट 10 व्यू होटल में मोबाइल छीनने की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।पुलिस ने इन पूर्व की घटनाओं से संबंधित तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। अब पुलिस इन आरोपियों से जुड़े अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है।

कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास, यूएपीए का मामला भी दर्ज

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चम्बुराम मुंडा उर्फ चमुरा के खिलाफ पूर्व में यूएपीए समेत गंभीर धाराओं में भी मामला दर्ज रहा है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपी किसी संगठित गिरोह का हिस्सा हैं या नहीं और जिले में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं में उनकी क्या भूमिका रही है।

पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता

इस कार्रवाई में चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार, कुचाई थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार मुंडा सहित चौका थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि समय पर मिली गुप्त सूचना और त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button