EntertainmentNews

Entertainment: आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू, बाबा निराला बनकर फिर लौटेंगे बॉबी देओल

मनोरंजन डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू हो गई है। बॉबी देओल ने अपनी टीम के साथ शनिवार से इस मोस्ट अवेटेड सीरीज की शूटिंग शुरू की।मेकर्स प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर क्लैपरबोर्ड की तस्वीर शेयर कर नए सीजन की शुरुआत की जानकारी दी। तस्वीर पर ‘आश्रम 4’ लिखा हुआ नजर आया।

‘आश्रम 4’ की शूटिंग हुई शुरू

मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “एक और आरंभ… आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है। जपनाम, आश्रम 4 की शूटिंग शुरू!”पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर करनी शुरू कर दी। पिछले तीन सीजन की लोकप्रियता को देखते हुए चौथे सीजन को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।

बाबा निराला के किरदार में लौटेंगे बॉबी देओल

‘आश्रम 4’ में बॉबी देओल एक बार फिर बाबा निराला की भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज में उनका किरदार एक ऐसे बाबा का है, जो खुद को भगवान का दूत बताकर लोगों के विश्वास का फायदा उठाता है और राजनीति तथा अपराध से जुड़े अपने साम्राज्य का विस्तार करता है।सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है।

‘आश्रम 4’ की स्टारकास्ट

चौथे सीजन में पिछले सीजन के कई प्रमुख कलाकारों की वापसी होने की उम्मीद है। इनमें शामिल हैं बॉबी देओल — बाबा निराला,अदिति पोहनकर — पम्मी,चंदन रॉय सान्याल — भोपा स्वामी,दर्शन कुमार,अनुप्रिया गोयनका,ईशा गुप्ता,अध्ययन सुमन और
त्रिधा चौधरी।

‘आश्रम 4’ कहां देख सकेंगे?

‘आश्रम’ के पिछले तीनों सीजन MX Player पर स्ट्रीम हुए हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक नए सीजन के भी इसी प्लेटफॉर्म पर आने की उम्मीद है। हालांकि, ‘आश्रम 4’ की आधिकारिक रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की अंतिम पुष्टि का इंतजार है।

कब रिलीज हुआ था ‘आश्रम’ का पहला सीजन?

‘आश्रम’ का पहला सीजन 28 अगस्त 2020 को रिलीज हुआ था। इसके बाद दूसरा सीजन 11 नवंबर 2020 को आया, जबकि तीसरा सीजन जून 2022 में रिलीज किया गया था।अब चौथे सीजन की शूटिंग शुरू होने के साथ ही दर्शकों को बाबा निराला की कहानी के अगले अध्याय का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button