Jharkhand: पूर्वी सिंहभूम अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की नई जिला कमेटी गठित, ललितेंद्र कुमार बने अध्यक्ष

जमशेदपुर। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की नई कमेटी का गठन कर लिया गया है। 22 नवंबर 2026 को हुए सम्मेलन सह चुनाव में ललितेंद्र कुमार को जिला अध्यक्ष, अनिल कुमार दुबे को जिला मंत्री और प्रशांत कुमार को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव में विभिन्न पदों पर निर्विरोध और मतदान के माध्यम से प्रतिनिधियों का चयन किया गया।

ललितेंद्र कुमार को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

महासंघ की ओर से जारी पदाधिकारी सूची के अनुसार, संजय कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, वरुण कुमार ओझा को वरीय उपाध्यक्ष, गंगा कुमार राय को जिला कार्यालय मंत्री और सचिन शर्मा को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अर्यन कुमार सिन्हा को सहायक जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।उपाध्यक्ष पद पर अरुण प्रसाद, रामनाथ यादव, सूरज कुमार महतो, दामिनी सोनाली, विमल कुमार मंडल, गौतम कुमार झा, लुगुन मुर्मू, पृथ्वी नाथ हांसदा, विकास कुमार, अमित कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, विकास कुमार साव, वरुण कुमार पाल, ओम प्रकाश ठाकुर, गौतम कुमार मिश्रा, राजेश्वर पंडित, किशन कुमार राय, अर्चना चौधरी, अभिलाष भट्टाचार्य, हरिकृष्ण जी, मनीष कुमार और राजू कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

संयुक्त मंत्री और अन्य पदाधिकारियों का भी चयन

संयुक्त मंत्री के रूप में विकास कुमार गुप्ता, दुर्गा चरण कुंडू, परी सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, नीतू उपाध्याय, प्रकाश कुमार, संजय कुमार कालिंदी, रीना कुमारी, चंद्र भानु सिंह, राधेश्याम मंडल, चेतन शिरोमणि और यशवंत राणा को चुना गया है। इनके अलावा रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र महतो, भविष्य कुमार शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, बलेंद्र महतो, शक्तिपदो गोप, सुनील कुमार महतो, मुकेश कुमार, आकाश कुमार साव और प्रदीप कुमार भी संयुक्त मंत्री बनाए गए हैं।जिला महिला संयोजिका के पद पर मंजरी मंडी और जिला महिला उप संयोजिका के पद पर खुशबू कुमारी का चयन किया गया है। संघ अध्यक्ष के रूप में जय शंकर दुबे और संघ मंत्री के रूप में मनोज कुमार महतो को जिम्मेदारी दी गई है।

25 सदस्यीय कार्यकारिणी और महिला उपसमिति गठित

सम्मेलन में 25 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति और 11 सदस्यीय महिला उपसमिति का भी गठन किया गया। नवगठित जिला महासंघ समिति को मार्गदर्शन देने के लिए संरक्षक मंडली बनाई गई है। इसमें मुख्य संरक्षक के रूप में शंकर पाल को जिम्मेदारी दी गई है। दीपक कुमार साव और जॉनी मुखी को संरक्षक बनाया गया है। वहीं, जय किशोर प्रसाद को मीडिया प्रभारी तथा चंदन कुमार को सहायक मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।महासंघ की ओर से जारी सूची में जिला इकाई के विभिन्न पदों पर चुने गए पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम दर्ज किए गए हैं।

Exit mobile version