Bihar INFACTBreakingNews

Bihar: पटना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

पटना: बिहार की राजधानी पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कल्याण बीघा रोड पर अहले सुबह पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। इस दौरान आरोपी सौरव सिंह के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना के बाद मौके पर एसआईयू और स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय सौरव सिंह के रूप में हुई है। वह पत्रकार नगर, कंकड़बाग का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके पिता का नाम प्रशांत सिंह बताया गया है।

गैराज संचालक अंजनी हत्याकांड से जुड़ा है मामला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सौरव सिंह का संबंध रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के विग्रहपुर में गैराज संचालक अंजनी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले से बताया जा रहा है। इस हत्याकांड में सौरव को मुख्य आरोपी बताया गया है।सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि अंजनी की हत्या के लिए एक बिल्डर से 20 लाख रुपये की सुपारी ली गई थी। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। हत्या के पीछे की वजह और कथित सुपारी की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

दो अन्य शूटर पकड़े जाने की भी सूचना

मिली जानकारी के मुताबिक, सौरव सिंह के साथ दो अन्य कथित शूटरों को भी पकड़े जाने की बात सामने आई है। घटनास्थल से दो पिस्टल और 13 कारतूस बरामद होने का भी दावा किया गया है।फिलहाल पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी, हथियारों की बरामदगी और मुठभेड़ की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही हत्याकांड में सभी आरोपियों की भूमिका और कथित सुपारी से जुड़े दावों की पुष्टि हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button