Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: खूंटी में फादर बेनेदिक्त बारला पर हमले के विरोध में निकला मौन जुलूस, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

खूंटी: आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल फादर बेनेदिक्त बारला पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में खूंटी में लोगों का आक्रोश सामने आया। घटना के विरोध में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर शहर में विशाल मौन जुलूस निकाला गया। प्रिंसिपल की हालत स्थिर बताई जा रही है।मौन जुलूस में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। तेज धूप के बावजूद प्रदर्शनकारी हाथों में छाते लेकर अनुशासित तरीके से लंबी कतारों में आगे बढ़ते रहे। जुलूस के आगे घटना के प्रति रोष व्यक्त करने वाला बैनर लगाया गया था।

तख्तियों के जरिए दिया शांति और भाईचारे का संदेश

जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में विभिन्न संदेश लिखी तख्तियां थीं। इनमें ‘शांति, प्रेम और भाईचारा—यही संदेश हमारा’, ‘हिंसा छोड़ो, मानवता जोड़ो’, ‘हमारा मौन विरोध नहीं, न्याय की पुकार है’ और ‘एकता हमारी पहचान, न्याय हमारा अभियान’ जैसे संदेश लिखे थे। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई।मौन जुलूस के माध्यम से लोगों ने खूंटी में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े व्यक्ति पर हुआ हमला निंदनीय है और मामले में दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद

जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय सुनिश्चित करने की मांग जारी रहेगी। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया और इसमें शामिल लोगों ने एकजुट होकर न्याय की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button