Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को आएंगी जमशेदपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

जमशेदपुर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को जमशेदपुर दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उनका आगमन दोपहर करीब एक बजे जमशेदपुर परिसदन में होगा। इस दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगी।

संगठनात्मक मुद्दों और जनहित के विषयों पर होगी चर्चा

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके दौरे के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा देवी के जमशेदपुर आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। पार्टी कार्यकर्ता उनके स्वागत और कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं।केंद्रीय मंत्री की प्रेस वार्ता में किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इस संबंध में विस्तृत जानकारी उनके संबोधन के बाद सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button