Sports: वनडे विश्व कप 2027 का शेड्यूल जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट; 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क : वनडे विश्व कप 2027 के शुरू होने की तारीख का ऐलान हो गया है। आईसीसी के मुताबिक अगले साल होने वाला वनडे विश्व कप 2 अक्टूबर 2027, यानी गांधी जयंती के दिन शुरू होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा। विश्व कप में कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे।क्रिकेट प्रशंसकों की सबसे ज्यादा नजर भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर थी। आईसीसी के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक दोनों टीमें 10 अक्टूबर 2027 को आमने-सामने होंगी।

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, 10 अक्टूबर को महामुकाबला

विश्व कप के लिए भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में दोनों टीमों के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर ए की टीम शामिल होगी। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर बी की टीम होगी। क्वालीफायर ए और क्वालीफायर बी से आने वाली टीमों का फैसला बाद में होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 10 अक्टूबर को खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा विश्व कप

वनडे विश्व कप 2027 की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा मुकाबले दक्षिण अफ्रीका में खेले जाएंगे।मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 2023 के वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब 2027 में एक बार फिर विश्व कप ट्रॉफी के लिए 14 टीमें मैदान में उतरेंगी।

14 टीमें लेंगी हिस्सा, सुपर सीरीज से तय होगा आगे का सफर

2027 विश्व कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के प्रारूप के मुताबिक शुरुआती चरण में सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमों के बीच सुपर सीरीज होगी। इनमें से दो टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी, जबकि शीर्ष पर रहने वाली टीम मुख्य चरण में जगह बनाएगी। इसके बाद 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन-तीन टीमें आगे बढ़ेंगी। इनके अलावा दोनों ग्रुप की बाकी टीमों में से बेहतर अंक वाली एक टीम को भी अगले चरण में जगह मिलेगी। इस तरह कुल 7 टीमें अगले चरण में पहुंचेंगी। सुपर-7 चरण में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेंगी। इसके बाद अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

ग्रुप ए में कौन-कौन सी टीमें?

अफगानिस्तान
ऑस्ट्रेलिया
भारत
पाकिस्तान
जिम्बाब्वे
क्वालीफायर ए

ग्रुप बी में कौन-कौन सी टीमें?

बांग्लादेश
इंग्लैंड
दक्षिण अफ्रीका
श्रीलंका
न्यूजीलैंड
क्वालीफायर बी

विश्व कप में भारतीय टीम का शेड्यूल

भारतीय टीम ग्रुप चरण में पांच मुकाबले खेलेगी। टीम इंडिया का कार्यक्रम इस प्रकार है:

मुकाबला तारीख


भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 7 अक्टूबर 2027
भारत बनाम पाकिस्तान 10 अक्टूबर 2027
भारत बनाम अफगानिस्तान 14 अक्टूबर 2027
भारत बनाम क्वालीफायर ए 17 अक्टूबर 2027
भारत बनाम जिम्बाब्वे 24 अक्टूबर 2027

Exit mobile version