Jharkhand: टंडवा में एनटीपीसी विस्थापित अधिकार समिति का विस्तार, महेश मुंडा समेत सात बने उपाध्यक्ष

चतरा: जिले के टंडवा स्थित रुक्मणी होटल में एनटीपीसी विस्थापित अधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन के विस्तार और नई जिम्मेदारियां सौंपने को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से महेश मुंडा, संजीत कुमार गुप्ता समेत सात लोगों को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, सरोज कुमार पांडे को उप सचिव और रामेश्वर मिस्त्री को समिति का प्रवक्ता बनाया गया।

समिति के विभिन्न पदों पर हुआ चयन

बैठक में समिति के सचिव अरुण पांडे, कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव समेत उपस्थित सदस्यों ने संगठन के विस्तार पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद सर्वसम्मति से महेश मुंडा, संजीत कुमार गुप्ता, सुनील चौरसिया, बबलू प्रसाद गुप्ता, विकास मालाकार, नारायण महतो और बैजनाथ पांडे को उपाध्यक्ष चुना गया।वहीं, सरोज कुमार पांडे को उप सचिव और रामेश्वर मिस्त्री को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। कुलदीप दास को मीडिया प्रभारी और मुकेश प्रजापति को सोशल मीडिया प्रभारी चुना गया।

पूर्व विधायक किशुन कुमार दास समेत आठ बने संरक्षक

समिति के संरक्षक के रूप में पूर्व विधायक किशुन कुमार दास के साथ अक्षयवट पांडे, कामेश्वर पांडे, रंजीत कुमार गुप्ता, प्रताप चौरसिया, गणेश प्रसाद गुप्ता, नथू प्रसाद गुप्ता और राजमणि सिंह का चयन किया गया।

विस्थापित रैयतों की समस्याओं के समाधान पर रहेगा जोर

समिति के विस्तार के बाद अध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता ने कहा कि एनटीपीसी से विस्थापित रैयतों की समस्याओं के समाधान के लिए समिति सक्रिय रूप से कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि रैयतों की समस्याओं के अलावा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को भी संबंधित मंचों पर उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

अगले सप्ताह खुलेगा समिति का स्थायी कार्यालय

बैठक में एनटीपीसी विस्थापित अधिकार समिति का स्थायी कार्यालय अगले सप्ताह खोलने का निर्णय लिया गया। इससे समिति की गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने और विस्थापित रैयतों की समस्याओं को उठाने में मदद मिलेगी।बैठक में प्रताप चौरसिया, नत्थू गुप्ता, राजमणि सिंह, मुकेश कुमार प्रजापति, रंजीत कुमार गुप्ता, संजीत कुमार गुप्ता, महेंद्र यादव, सरोज पांडे, अनिल कुमार, नारायण महतो और बाल कृष्ण यादव समेत कई रैयत उपस्थित थे।

Exit mobile version