BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों को बोनस की सौगात, 655 कर्मियों में बंटेंगे 7.35 करोड़ रुपये

जमशेदपुर। त्योहारों से पहले टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सोमवार को कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न हो गया। समझौते के तहत कंपनी के 655 कर्मचारियों के बीच कुल 7 करोड़ 35 लाख रुपये की बोनस राशि वितरित की जाएगी। बोनस की राशि मंगलवार को कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजे जाने की जानकारी दी गई है।यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने बताया कि इस वर्ष कर्मचारियों को उनकी श्रेणी के अनुसार बोनस का भुगतान किया जाएगा। समझौते के तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 33,176 रुपये से लेकर अधिकतम 3,42,294 रुपये तक बोनस मिलेगा। बोनस समझौते के बाद कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

ग्रुप-1, ग्रुप-2 और ग्रुप-3 कर्मचारियों को कितना मिलेगा बोनस?

समझौते के अनुसार, ग्रुप-1 के कर्मचारियों को 36,446 रुपये से 75,319 रुपये तक बोनस मिलेगा। वहीं ग्रुप-2 के कर्मचारियों के लिए बोनस की राशि 33,176 रुपये से 84,029 रुपये के बीच तय की गई है।इसी तरह ग्रुप-3 के कर्मचारियों को 37,211 रुपये से लेकर 1,08,575 रुपये तक बोनस दिया जाएगा।

K, P और G श्रेणी के कर्मचारियों को मिलेगा ज्यादा बोनस

वरिष्ठ श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए बोनस की राशि अपेक्षाकृत अधिक निर्धारित की गई है। K श्रेणी के कर्मचारियों को 1,55,797 रुपये से 3,42,294 रुपये तक बोनस मिलेगा।वहीं P श्रेणी के कर्मचारियों को 89,697 रुपये से 2,60,130 रुपये तथा G श्रेणी के कर्मचारियों को 1,33,250 रुपये से 2,22,190 रुपये तक बोनस दिया जाएगा।

बोनस से कर्मचारियों और परिवारों में खुशी

बोनस समझौता होने के बाद टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। त्योहारों के मौसम में मिलने वाली बोनस राशि से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, बोनस भुगतान के बाद बाजार में खरीदारी बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।यूनियन नेताओं ने बोनस समझौते को कर्मचारियों के हित में सकारात्मक कदम बताया और सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button