Bihar INFACTNews

Bihar: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे नीतीश कुमार, बोले- कठिन घड़ी में जनता के साथ खड़ी है सरकार

पटना: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने रविवार को पटना जिले के कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर बाढ़ की स्थिति और उनकी परेशानियों की जानकारी ली।नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ की पीड़ा के बीच वह जनता के साथ खड़े हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, राहत और बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

डिप्टी सीएम विजय चौधरी से फोन पर लिया बाढ़ का अपडेट

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने पटना समेत पूरे बिहार में नदियों के जलस्तर और बाढ़ की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।नीतीश कुमार ने प्रभावित परिवारों तक राहत और बचाव कार्य तेजी से पहुंचाने तथा प्रशासन को पूरी मुस्तैदी के साथ काम करने पर जोर दिया।

इन बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा

नीतीश कुमार ने पटना जिले के पुनपुन, अकौना, नीमा, बेलदारीचक, लखना, निहालचक, बलुआचक, देवकली, धनरुआ, वीर ओरियारा, सेवदाहा बिगहा, अवधारा, पभेरी, जलालपुर, सहुरु और सांई समेत कई प्रभावित गांवों का दौरा किया।उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर बाढ़ से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ भी उनके साथ मौजूद रहे।

‘कोई भी परिवार खुद को अकेला न समझे’

नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन घड़ी में कोई भी परिवार खुद को अकेला न समझे। सरकार पूरी गंभीरता और दायित्वबोध के साथ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचा रहा है। निचले इलाकों, तटबंधों और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button