BollywoodEntertainmentNews

Entertainment: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया चमत्कार! 2 करोड़ के बजट में कमाए 18 करोड़ से ज्यादा

मनोरंजन डेस्क: बॉक्स ऑफिस का खेल कब करवट ले ले, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ‘हनुमान अंश’ की कमाई ने एक बार फिर इसे साबित कर दिया है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित यह बायोपिक 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बिना किसी बड़े प्री-रिलीज प्रमोशन के रिलीज हुई फिल्म ने महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी।शुरुआती दिनों में फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और दो सप्ताह में इसकी कमाई सिर्फ 1.48 करोड़ रुपये तक पहुंची। हालांकि तीसरे सप्ताह से फिल्म की कमाई में अचानक तेजी देखने को मिली।

तीसरे हफ्ते में ‘हनुमान अंश’ की कमाई में आया उछाल

फिल्म के लिए तीसरा सप्ताह बेहद खास रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे हफ्ते में ‘हनुमान अंश’ ने 10.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया।इसके बाद चौथे शुक्रवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को फिल्म ने करीब 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।इस तरह फिल्म का भारत में कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 18.13 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने लागत निकाली

‘हनुमान अंश’ का बजट करीब 2 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म ने अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है।कम प्रमोशन और कमजोर शुरुआत के बावजूद फिल्म का इस तरह बॉक्स ऑफिस पर वापसी करना ट्रेड विश्लेषकों के लिए भी दिलचस्प माना जा रहा है।

‘टॉक्सिक’ की रिलीज का भी पड़ा असर

फिल्म की कमाई पर दूसरी बड़ी रिलीज ‘टॉक्सिक’ का भी असर देखने को मिला। ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बाद सिनेमाघरों में शो और दर्शकों के बंटने के कारण ‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन में कुछ गिरावट दर्ज की गई।इसके बावजूद फिल्म ने तीसरे और चौथे सप्ताह में जिस तरह कमाई की है, उसने बॉक्स ऑफिस पर इसकी स्थिति मजबूत कर दी है।

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?

‘हनुमान अंश’ नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। नीम करोली बाबा का निधन सितंबर 1973 में हुआ था। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में उनके नाम से एक आश्रम भी है।फिल्म में नीम करोली बाबा की भूमिका शोभिनव सत्या ने निभाई है। सोशल मीडिया पर उनके अभिनय की सराहना की जा रही है।

विराट कोहली से लेकर स्टीव जॉब्स तक से जुड़ा है नाम

नीम करोली बाबा को लेकर यह दावा किया जाता रहा है कि कई प्रसिद्ध हस्तियां उनकी शिक्षाओं से प्रभावित रही हैं। इनमें स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे नाम भी शामिल किए जाते हैं।फिल्म इसी आध्यात्मिक व्यक्तित्व के जीवन और उनके विचारों को पर्दे पर प्रस्तुत करती है।

23वें दिन कितनी कमाई कर सकती है फिल्म?

‘हनुमान अंश’ के चौथे शनिवार को भी मजबूत कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक शनिवार को फिल्म 8 से 9 करोड़ रुपये तक कमा सकती है।हालांकि, अंतिम आंकड़े शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या पर निर्भर करेंगे। खबर लिखे जाने तक शनिवार को फिल्म की कमाई करीब 5.07 करोड़ रुपये बताई जा रही थी।

फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशक

‘हनुमान अंश’ का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म में शोभिनव सत्या के अलावा विहान शेडगे, चंदन के. आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे, भगवानदास पटेल और राजीव मिश्रा समेत कई कलाकार नजर आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button