Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: चांडिल में धू-धू कर जला झोपड़ीनुमा होटल और गैराज, दो लाख का नुकसान

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चांडिल न्यू बाईपास (एनएच-18) स्थित भालूकोचा मोड़ पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लगने से कुंज बिहारी गोप का झोपड़ीनुमा होटल और गैराज जलकर पूरी तरह राख हो गया।आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते होटल और गैराज धू-धू कर जलने लगे तथा आग की ऊंची लपटें दूर से दिखाई देने लगीं।

स्थानीय लोगों ने किया आग बुझाने का प्रयास

घटना के बाद होटल संचालक के परिजनों और आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया।

करीब 2 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट

अगलगी की इस घटना में होटल और गैराज में रखा फ्रिज, टायर सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं ताकि आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button