BreakingEntertainmentNews⁠TV shows

Entertainment: ‘लॉक अप 2’ की विजेता बनीं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ जीती ₹1 करोड़ की प्राइज मनी

मनोरंजन डेस्क: कई हफ्तों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा, कड़े मुकाबलों, बदलते रिश्तों और चौंकाने वाले ट्विस्ट से भरपूर रहे रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ का ग्रैंड फिनाले संपन्न हो गया। रितेश देशमुख और फराह खान की मेजबानी वाले इस शो में आखिरकार श्रेया कालरा ने सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।ट्रॉफी के साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी दी गई।

श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी

ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर जीत हासिल की। पूरे सीजन में उनकी रणनीति, संयम और प्रदर्शन को दर्शकों ने काफी पसंद किया। विजेता घोषित होते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाइयों की बौछार कर दी।

सोशल मीडिया पर फैंस ने दी बधाई

श्रेया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने खुशी जताई।फैंस की कुछ प्रमुख प्रतिक्रियाएं—”पूरे सीजन में श्रेया ने शानदार गेम खेला, जीत की पूरी हकदार थीं।”यह एक डिजर्विंग विन है।”ट्रॉफी सही हाथों में गई है।”

जूरी के वोटों से हुआ फैसला

रिपोर्ट्स के अनुसार, विजेता का चयन 25 सदस्यीय जूरी के वोटों के आधार पर किया गया। इस जूरी में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ शो के पूर्व प्रतियोगी और बाहर हो चुके कंटेस्टेंट भी शामिल थे।बताया गया कि श्रेया कालरा को कुल 23 वोट मिले।18 वोट मीडिया जूरी से,5 वोट पूर्व प्रतियोगियों से। शिवांगी जोशी को लगभग 14–15 वोट मिले।योगेश रावत को मीडिया जूरी से 2 वोट प्राप्त हुए।

ग्रैंड फिनाले ने बांधे दर्शकों को

पूरे सीजन में कई वाइल्ड कार्ड एंट्री, एलिमिनेशन और टास्क ने दर्शकों का मनोरंजन किया। ग्रैंड फिनाले भी रोमांच से भरपूर रहा और अंत में श्रेया कालरा ने विजेता बनकर शो का समापन यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button