Jharkhand: पारा शिक्षकों की सहायक आचार्य भर्ती के ऑनलाइन आवेदन स्थगित, इंटर स्तरीय परीक्षा की नई तिथियां जारी

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पारा शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी है। आयोग ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की।आयोग के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 31 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने थे, लेकिन आवेदन संबंधी सॉफ्टवेयर में आवश्यक तकनीकी सुधार लंबित होने के कारण आवेदन प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई है।

नई आवेदन तिथि जल्द होगी जारी

जेएसएससी ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन की संशोधित तिथि जल्द घोषित की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नई तिथियों और अन्य अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।

इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की नई तिथियां जारी

इधर, आयोग ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के आवेदन कार्यक्रम में भी तकनीकी कारणों से संशोधन किया है।पहले ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से 19 अगस्त 2026 तक निर्धारित थे, लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार:

ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन शुरू: 5 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 4 सितंबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड तथा आवेदन प्रिंट की अंतिम तिथि: 5 सितंबर 2026
आवेदन में संशोधन : 6 सितंबर से 8 सितंबर 2026

आवेदन से पहले पात्रता की जांच करने की सलाह

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले विज्ञापन में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता एवं अन्य पात्रता शर्तों की सावधानीपूर्वक जांच करने की अपील की है। साथ ही अंतिम तिथि से पहले सभी आवश्यक एवं वैध दस्तावेज तैयार रखने की सलाह भी दी गई है।

Exit mobile version