BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: मानगो बस स्टैंड से 33 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत ₹16.5 लाख

जमशेदपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मानगो बस स्टैंड से भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 33 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹16.5 लाख बताई जा रही है। 

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मानगो बस स्टैंड से गांजा लेकर बिहार और वाराणसी जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर तत्काल एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और बस स्टैंड की घेराबंदी की गई।कार्रवाई के दौरान बस स्टैंड के गेट नंबर-5 स्थित शौचालय के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके स्वीकारोक्ति बयान और निशानदेही पर तीन ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 33 किलो गांजा बरामद हुआ।

उड़ीसा से खरीदकर बिहार और वाराणसी में करता था सप्लाई

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान उमेश कुमार, निवासी अथमलगोला थाना क्षेत्र, पटना (बिहार) के रूप में बताई। उसने पुलिस को बताया कि वह गांजा उड़ीसा से खरीदकर बिहार और वाराणसी में बेचने के लिए ले जा रहा था।

अन्य तस्करों की तलाश जारी

पुलिस अब इस मामले में आरोपी के अन्य साथियों और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button