EntertainmentNews

Entertainment: ‘देवों के देव महादेव’ के मोहित रैना बनेंगे खतरनाक गैंगस्टर, ‘रंगबाज 4’ में दिखेगा नया अवतार

मनोरंजन डेस्क: टीवी के लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता मोहित रैना अब एक बिल्कुल अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं। फैंस आज भी उन्हें ‘महादेव’ के नाम से जानते हैं, लेकिन मोहित खुद को किसी एक छवि तक सीमित नहीं रखना चाहते और लगातार नए किरदारों के साथ प्रयोग करते रहते हैं।इसी कड़ी में अब वह जल्द ही जी- 5 की चर्चित वेब सीरीज ‘रंगबाज’ सीजन 4 में नजर आएंगे।

‘रंगबाज 4’ में निभाएंगे निर्दयी गैंगस्टर का रोल

‘रंगबाज 4’ में मोहित रैना एक ऐसे गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके अंदर किसी के प्रति दया या रहम की भावना नहीं है। मेकर्स ने इस सीरीज का प्रोमो वीडियो भी जारी कर दिया है, जिसमें मोहित का दमदार और खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है।

अपराध, राजनीति और सत्ता का नया खेल

‘रंगबाज 4’ की कहानी में इस बार अपराध, राजनीति और सत्ता का एक नया और साहसिक रूप दिखाया जाएगा। जहां पिछले सीजन्स में देश के अंदरूनी क्षेत्रों के अपराध जगत को दिखाया गया था, वहीं इस बार अपराध का दायरा पहले से कहीं बड़ा और अधिक खतरनाक नजर आएगा।सीरीज में सत्ता की महत्वाकांक्षा, राजनीतिक समीकरण और अपराध की दुनिया के बीच रोमांचक घटनाक्रम देखने को मिलेगा।

मोहित रैना ने क्या कहा?

मोहित रैना ने कहा कि ‘रंगबाज’ फ्रेंचाइजी ने पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा “राजनीति, सत्ता और उससे जुड़ी महत्वाकांक्षाओं की पृष्ठभूमि पर बनी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं। इस सीजन की कहानी रोमांच से भरपूर है। अपराध पहले से ज्यादा खतरनाक है और दांव भी पहले से कहीं बड़े हैं।”

फैंस को दिखेगा मोहित का नया अंदाज

‘देवों के देव महादेव’ में शांत और आध्यात्मिक छवि के लिए मशहूर मोहित रैना को ‘रंगबाज 4’ में एक क्रूर गैंगस्टर के रूप में देखना दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प होगा। यह सीरीज उनके अभिनय के नए आयाम को सामने ला सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button