Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: सिक्किम टनल हादसे में झारखंड के तीन मजदूरों की मौत, चाईबासा और खूंटी के परिवारों में मातम

चाईबासा: सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-6 जल विद्युत परियोजना की हेड रेस टनल में हुए गैस रिसाव हादसे में झारखंड के तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।

चाईबासा और खूंटी के मजदूरों की गई जान

मृतकों में पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत कुमसिंग मदुरा गांव निवासी 48 वर्षीय मसीह बरजो शामिल हैं। वहीं खूंटी जिले के रनिया प्रखंड के डाहु गांव निवासी 22 वर्षीय कृष्णा साहू और 30 वर्षीय बुदडु विकास कुंडलना की भी इस हादसे में मौत हो गई।

टनल निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर सिक्किम के नामची जिले में स्थित समरडुंग एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-6 जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन हेड रेस टनल में कार्यरत थे। इसी दौरान टनल के भीतर गैस रिसाव की घटना हुई, जिसमें उनकी जान चली गई।

कंपनी कर्मियों ने दी परिजनों को सूचना

मजदूरों के टनल में फंसने और मौत की जानकारी पटेल इंजीनियरिंग कंपनी के कर्मियों द्वारा उनके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम छा गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की खबर मिलते ही बंदगांव और रनिया क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृतकों के परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button