Delhi: एनडीएमसी चौराहा-टॉलस्टॉय मार्ग पर अराजक तत्वों ने की पत्थरबाजी,एसीपी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के एनडीएमसी चौराहा, टॉलस्टॉय मार्ग पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे अराजक तत्वों द्वारा पुलिस पर पथराव किए जाने की घटना सामने आई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने तत्काल लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया और हालात पर काबू पा लिया।

एसीपी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

पथराव की इस घटना में कनॉट प्लेस थाने के तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को क्राउन प्लाजा के समीप से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।घायलों में एसीपी भगत सिंह भी शामिल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, जांच जारी

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पथराव की घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी गई है।फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Exit mobile version