Bihar INFACTNews

Bihar: बेगूसराय से 551 मॉडल स्कूलों की सौगात, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिनकर विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की धरती बेगूसराय से राज्य की जनता को 551 मॉडल स्कूलों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि यह पहल बिहार की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की पहचान सदियों से ज्ञान की धरती के रूप में रही है। उन्होंने लक्ष्य तय करते हुए कहा कि आने वाले समय में ऐसा माहौल बने कि डीएम, सांसद और विधायक भी अपने बच्चों का नाम सरकारी स्कूलों में दर्ज कराएं।

दिनकर विश्वविद्यालय की घोषणा

सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के नाम पर एक विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय दिनकर जी के विचारों और बिहार की शैक्षणिक विरासत को नई पहचान देगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे मॉडल स्कूल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर शिक्षा जैसी आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल स्कूल विकसित कर रही है। साथ ही प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज और गांव-गांव में व्यावसायिक शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है।

करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल की भी होगी व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

शिक्षा मंत्री ने बिहार की ज्ञान परंपरा का किया उल्लेख

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीराम ने जन्म भले ही उत्तर प्रदेश में लिया, लेकिन शिक्षा प्राप्त करने के लिए बिहार के बक्सर को चुना। उन्होंने कहा कि नालंदा, तक्षशिला और विक्रमशिला जैसी ऐतिहासिक शिक्षा परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button