Jharkhand: जमशेदपुर में सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का लिया गया जायजा

जमशेदपुर : भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली तथा झारखंड के नागरिक सुरक्षा आयुक्त रमेश गोलप (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देश पर सोमवार को सिविल डिफेंस की एयर रेड, ब्लैकआउट एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।यह अभ्यास बिष्टुपुर स्थित महारानी मेंशन एवं सर्किट हाउस क्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया।

प्रशासनिक तैयारियों और समन्वय का हुआ आकलन

मॉक ड्रिल का आयोजन उपायुक्त सह नियंत्रक सिविल डिफेंस राजीव रंजन (भा.प्र.से.) तथा अनुमंडल पदाधिकारी सह उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा अर्णव मिश्रा (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में किया गया।इसका उद्देश्य संभावित हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासनिक तंत्र की तैयारियों का आकलन करना तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत बनाना था।

एयर रेड सायरन, ब्लैकआउट और रेस्क्यू का किया गया अभ्यास

मॉक ड्रिल के दौरानएयर रेड सायरन बजाने,ब्लैकआउट की प्रक्रिया,राहत एवं बचाव कार्य, आपातकालीन प्रतिक्रिया,नागरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रोटोकॉल का व्यावहारिक अभ्यास किया गया।

प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह पूर्व निर्धारित अभ्यास था और आम लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।प्रशासन ने नागरिकों से मॉक ड्रिल के दौरान सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

कई विभागों ने लिया हिस्सा

इस अभ्यास में जिला प्रशासन के अलावा पुलिस प्रशासन,अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड),गृह रक्षवाहिनी,एनसीसी,तथा अन्य संबंधित विभागों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभ्यास से किसी भी आपदा या आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को और मजबूत किया जा सकेगा।

Exit mobile version